Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -24-Feb-2022 पंचतत्व


शरीर बना पंच तत्वों का , 
पंचतत्व कहलाता है |
हवा, मिट्टी ,पानी, अग्नि, आकाश, 
सब उसी में मिल जाता है |

पंचतत्व के पांच देव 
विष्णु ,शिव ,सूर्य ,शक्ति ,गणेश |
परब्रह्म निराकार हुआ ,
वो हीं देवों के रूप बनाता है |

आत्मा को नश्वर जानो , 
मनुष्य शरीर से मोह लगाता है |
 अमर यहां कोई हुआ ना ,
सब मिट्टी में मिल जाता है 

पहले पहल श्वास है जाती, 
हवा का जो स्वरूप कहलाता है |

दूजा पाचन क्रिया होती, 
जो अग्नि में जल जाता है |

तीजा खेल आत्मा का ,
आकाश में भ्रमण कराता है |

 फिर आती शरीर की बारी , 
जो मिट्टी ही हो जाता है |

अब तो खून प्रवाह रुक जाता,
 पानी में वो मिल ही जाता है |

शरीर सबका होगा विलीन, 
पंचतत्व में मिल जाना है |
कर्म ,धर्म से जन्म को सुधार ,
आज यहांँ तो कल वहांँ पर जाना है ||


प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा दि(ल्ली) 

   15
8 Comments

Inayat

05-Mar-2022 01:31 AM

👌👌👌

Reply

Arshi khan

03-Mar-2022 06:29 PM

Nice

Reply

Abhinav ji

26-Feb-2022 09:00 AM

Nice

Reply